spot_img

तैयारी को परखने उपार्जन केंद्रों में आज होगा धान खरीदी का ट्रायल

HomeCHHATTISGARHतैयारी को परखने उपार्जन केंद्रों में आज होगा धान खरीदी का ट्रायल

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (DHAAN KHARIDI) की शुरुआत एक नवंबर से शुरू होगी। खरीदी की तैयारियों को जांचने के लिए आज जिले की सभी समितियों में धान खरीदी का ट्रायल होगा। इसके लिए समिति के कर्मचारियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

इस वर्ष 86 लाख 92 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। अभी तक 4478 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन कराने के लिए किसानों के पास चार दिन का और समय है। पिछले साल एक दिसंबर से धान खरीदी (DHAAN KHARIDI)  की शुरुआत हुई थी। कुल 77 लाख 43 हजार क्विंटल धान धान बेचा था। इस साल एक महीने पहले की खरीदी शुरू होगी। जिले में 4478 नए किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। पूर्व के पंजीकृत एक लाख 50 हजार किसानों का डाटा कैरीफारवर्ड किया जाएगा।

भैयाजी यह भी देखे: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से ठगे 92 लाख से ज्यादा

सॉफ्टवेयर में एंट्री की जाएगी

गुरुवार को धान की डमी खरीदी कर इसकी जानकारी सॉफ्टवेयर में एंट्री की जाएगी। जिससे तैयारियों का पता चल सके। जानकारी के मुताबिक राज्य शासन के द्वारा धान खरीदी व कस्टम मिलिंग की नीति भी जारी कर दी गई है। समितियों में वर्तमान में चेकलिस्ट अनुसार फड़, कंप्यूटर, आद्रतामापी यंत्र, पीने के पानी, पोस्टर व बैनर आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसानों को सही जानकारी मिल सके। धान खरीदी शुरू होने में सिर्फ पांच दिन ही शेष रह गए हैं। इसलिए समितियों में धान खरीदी की व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी जीएल साहू ने बताया कि धान खरीदी की तैयारी जारी है। 86 लाख 92 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य तैयार किया गया है। वर्तमान में 152 उपार्जन केंद्र हैं।

61 लाख नए बारदाने अभी उपलब्ध

जिले में 61 लाख नए बारदाने अभी उपलब्ध हैं। इसके अलावा 14 हजार गठान नए बारदाने (DHAAN KHARIDI)  की जरूरत है। इसमें से 10 हजार गठान समितियों को वितरण किया जा रहा है। सहकारी समिति के जय प्रकाश साहू ने बताया कि समितियों में बारदाने पहुंचने लगे हैं। इस वर्ष बारदानों की फिलहाल कोई कमी नहीं है। डमी खरीदी की तैयारी चल रही है। समितियों में किसानाें के लिए पानी व अन्य व्यवस्था की जा रही है।