spot_img

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से ठगे 92 लाख से ज्यादा

HomeCHHATTISGARHशेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से ठगे 92 लाख...

रायपुर। शेयर मार्केट में राशि इनवेस्ट कराकर डबल मुनाफा दिलाने (RAIPUR NEWS) का झांसा देकर आरोपी पति-पत्नी ने आंबेडकर अस्पताल की डॉक्टर से 92 लाख 45 हजार रुपए की ठगी कर ली। डॉक्टर ने आरोपी दंपती से अपना पैसा मांगा, तो मुकर गए और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। पीडि़ता डॉक्टर ने आरोपियों की शिकायत मौदहापारा पुलिस से की है।

शिकायतकर्ता डाॅ. झरना साहू ने पुलिस को बताया कि वो आंबेडकर अस्पताल में पदस्थ है। वहां के फार्मा डिपार्टमेंट में पदस्थ डाॅ. सुनीता निम्बालकर से पूर्व से परिचित थी। वर्ष 2018 में डाॅ. सुनीता निम्बालकर के माध्यम से डॉ. झरना साहू ओम कांप्लेक्स फाफाडीह में राकेश भभूतमल जैन और उसकी पत्नी शीतल जैन से मिली थी। दंपती ने अपने आप को चार्ट्ड एकाउंटेंट बताया। डॉ. सुनीता निम्बालकर ने पीडि़ता को बताया कि वो शेयर मार्केट में जैन दंपती के कहने पर पैसा इनवेस्ट करती है और उसे मुनाफा मिलता है।

भैयाजी यह भी देखे: कोयम्बटूर विस्फोट की जांच NIA को सौंपेगी राज्य सरकार

डॉ. झरना ने उनसे शेयर बाजार (RAIPUR NEWS) के बारे में पूछा, तो जैन दंपती ने झांसे में लेकर उनसे किस्तों में 35 लाख 50 हजार रुपए लिया। कुछ दिनों बाद आरोपी राकेश जैन ने डॉ. सुनीता के माध्यम से डॉ. झरना को 5 लाख रुपए दिए। कुछ दिनों बाद आरोपी ने अच्छी स्कीम का झांसा दिया और डॉक्टर को अलग-अलग बैंकों से 95 लाख 81 हजार 728 रुपए का लोन दिया। लोन प्रोसेस फीस काटकर डॉक्टर के खाते में 74 लाख 13 हजार 85 रुपए आया। इस पैसों को किस्तों में आरोपी ने डॉक्टर के खाते से ट्रांसफर कर लिया। डॉक्टर झरना पढ़ाई के लिए मुंबई चली गई, तो आरोपी ने पैसे देना बंद कर दिया और फिर फोन उठाना बंद कर दिया।

भैयाजी यह भी देखे: छठ पूजा में बिहार-झारखंड आना हुआ आसान, रेलवे चला रहा 250 स्पेशल ट्रेन

रायपुर वापस आकर डॉ. झरना (RAIPUR NEWS) ने डाॅ. सुनीता निम्बालकर से आपबीती बताई, तो डाॅ. सुनीता निम्बालकर ने आरोपी द्वारा उनका पैसा लेकर फरार होने की बात बताई। आरोपी दंपती द्वारा ठगी करने की आशंका होने पर डॉ. झरना ने पुलिस में शिकायत की है। डॉक्टर के मुताबिक आरोपी ने उनसे 92 लाख 45 हजार की ठगी की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बाक्स बढ़ सकती है ठगी की राशि पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहली शिकायत आई है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी दंपती ने जिस तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है, वो पूरी प्लानिंग लगती है। मामले में पीडि़तों और ठगी की राशि में इजाफा होने की बात विवेचना अधिकारी कह रहे हैं।