spot_img

छठ पूजा में बिहार-झारखंड आना हुआ आसान, रेलवे चला रहा 250 स्पेशल ट्रेन

HomeNATIONALछठ पूजा में बिहार-झारखंड आना हुआ आसान, रेलवे चला रहा 250 स्पेशल...

दिल्ली। दिवाली समाप्त होते ही बिहार-झारखंड सहित उत्तर प्रदेश में छठ पूजा (CHAT POOJA) की तैयारी शुरू हो चुकी है। 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे लोकआस्था के इस महापर्व के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार-झारखंड अपने घर लौट रहे हैं।

वैसे में ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ गयी है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए 250 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। जिससे देशभर के अलग-अलग हिस्सों से बिहार-झारखंड लौट रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

भैयाजी यह भी देखे: राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट, इंदिरा गांधी- सोनिया गांधी के बीच हुई चर्चा का किया खुलासा

रेलवे ने 1.4 लाख बर्थ कराया उपलब्ध

छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने करीब 1.4 लाख बर्थ ट्रेनों में उपलब्ध कराये हैं। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया, छठ पूजा को लेकर हमने 250 से अधिक ट्रेनें (CHAT POOJA)  शुरु की हैं। करीब 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा, लोगों के लिए जो भी जरूरी होगा हम उसकी व्यवस्था करेंगे। मैं सबके लिए उल्लास और समृद्ध छठ पूजा की कामना करता हूं।