spot_img

ज्वेलरी दुकान में लूट और हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHज्वेलरी दुकान में लूट और हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र (Durg News) में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दुकान संचालक की हत्या और लूट मामले मंे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि, गुरुवार दोपहर दो आरोपी ने समृद्धि ज्वेलर्स में घुसकर दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था। पुलिस ने घटना के करीब 26 घंटे के भीतर बनारस से चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से होकर बनारस पहुंचे थे और फिर वहां ठिकाना ढूंढ रहे थे। पुलिस सभी को गिरफ्तार करके दुर्ग लेकर आ रही है।

पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि सभी आरोपी पांच दिनों से रायपुर के आरंग में आकर ठहरे हुए थे। मृतक भी आरंग का रहने वाला था। पुलिस ने जिस संदेही को चिन्हित किया है, उसका नाम सौरभ कुमार बताया जा रहा है। वो श्रीराम आरके वस्त्रालय मुसैदी, जिला कोडरमा, झारखंड का निवासी है। अब तक जांच में पता चला है कि सौरभ कुमार अपने चार साथियों के साथ पांच दिनों से आरंग में आकर रुका हुआ था।