spot_img

बाल सुधार गृह से फिर चार बच्चे फ़रार, जुलाई महीने में 9 ने फांदी थी दीवार…

HomeCHHATTISGARHBASTARबाल सुधार गृह से फिर चार बच्चे फ़रार, जुलाई महीने में 9...

दंतेवाड़ा। बाल सुधार गृह से बच्चों के भागने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही और सुरक्षा के इन्तज़ामातों को धधा बताकर एक बार फिर चार बच्चे सुधार गृह से भाग गए है।

भैयाजी ये भी देखें : फिल्म सोरारई पोटरु की शूटिंग के लिए रायगढ़ पहुंचे अक्षय कुमार…

जानकारी के मुताबिक ये चारों शुक्रवार की देर रात फरार हुए है। हालाँकि इनमें से एक को पुलिस ने पकड़ने में सफ़लता पाई है, वहीं बाक़ी 3 की खोजबीन लगातार ज़ारी है।

गौरतलब है कि जुलाई महीने में भी यहां से 9 बच्चे फरार हुए थे। जिसके बाद सुरक्षा के इंतज़ामात और भी पुख्ता करने क बात अफसरों ने कहीं थी। महज़ 4 महीने के अंदर ही सुरक्षा के पुख्ता इन्तज़ामातों को रौंद कर बच्चे फ़रार हो गए।

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा में बाल सुधार गृह को हाल ही में JED कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है। इस कैंपस के चारों तरफ करीब 12 फीट ऊंची दीवार है। शुक्रवार की देर रात 4 बच्चे इसी दीवार को फांद कर निकल गए।

बताया जा रहा है कि, बच्चों ने 12 फीट की ऊंची दीवार फांदने के लिए तार और लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया था। फिर उसी के सहारे दीवार पर चढ़े और दूसरी तरफ छलांग लगा दिए।

सुरक्षा गार्ड ने दी जानकारी

रात में ही बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया, लेकिन 3 अब भी फरार है।

भैयाजी ये भी देखें : ED मामलें में बोली भाजपा, खुल गई छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की…

सभी बच्चे चोरी के केस में बाल सुधार गृह में थे। फिलहाल जिले के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। हाल ही में शिफ्ट हुए इस भवन में पीछे की तरफ CCTV कैमरा नहीं लगा है। जिससे इन्हें ढूंढने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ सकती है।