spot_img

बदमाशों ने NSG कमांडो को मारी गोली, घायल

HomeNATIONALबदमाशों ने NSG कमांडो को मारी गोली, घायल

भरतपुर। बस स्टैण्ड के समीप स्थित एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे एक NSG कमांडो को तीन बाइकों पर आए छह बदमाशों ने  रात्रि करीब 12 बजे गोली मार दी। कमांडो को एक गोली हाथ में तथा अन्य जगह छर्रे लगे।

मानेसर में तैनात NSG कमांडो अजीत सिंह फौजी हाल ही में छुट्टी पर आया था। वह हीरादास बस स्टैण्ड के पास एक होटल से वह अपने रिश्तेदार के साथ घर लौट रहा था। अजीत फौजी सुभाष कॉलोनी में श्याम प्रोपर्टी के सामने पत्नी के भाई को गाड़ी से उतार रहा था।

इस दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर अनिल गुर्जर निवासी सुभाष नगर, शेरा कासौट निवासी सुभाष नगर कॉलोनी, धर्मेन्द्र धाऊ प्यासा एवं तेजवीर कौंरेर सहित छह जने तीन बाइकों पर आए और आते ही गाड़ी पर डंडे-पत्थर मारे। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। इनमें एक गोली अजीत के हाथ में लग गई। साथ ही पैरों में छर्रे लगे।

हालांकि पीड़ित ने कोई पुराना विवाद नहीं बताया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गोली मारने वाले बदमाश विनोद पथैना गैंग के हैं। यह अभी एक माह पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि कंट्रोल रूम का फोन चार बार में उठा, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए।