spot_img

नहीं रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह, राज्यपाल मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

HomeCHHATTISGARHनहीं रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह, राज्यपाल मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। फिंगेश्वर रियासत के राजा महेंद्र बहादुर का दुःखद निधन राजधानी रायपुर में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात महेंद्र बहादुर ने राजधानी के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

महेंद्र कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिनका उपचार राजधानी के एक निजी अस्पताल में तक़रीबन हफ्तेभर से ज़ारी था। उनकी हालात लगातार बिगड़ती जा रही थी, और इसी दौरान उनकी मृत्यु हुई। 95 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ है।

राजनीति में जबरदस्त दखल रखने वाले महेंद्र बहादुर सात बार विधायक रह चुके है, जिसमें दो बार मंत्री पद भी उन्होंने संभाला है। वही एक बार महेंद्र बहादुर राज्यसभा के सदस्य भी रहें है। प्रदेश के विधानसभा में पहले प्रोटेम स्पीकर होने का गौरव भी महेंद्र बहादुर को ही प्राप्त हुआ है। इसके इतर उन्होंने छत्तीसगढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

राज्यपाल मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
इधर महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर प्रदेश की राज्यपाल अनुसईया उइके ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रोटेम स्पीकर एवं फिंगेश्वर राज रियासत के राजा श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।”

वहीँ मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे हैं। मैं शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”