spot_img

मौसम अलर्ट: अगले 5 दिन इन राज्यों में रहेगा बारिश के आसार

HomeNATIONALमौसम अलर्ट: अगले 5 दिन इन राज्यों में रहेगा बारिश के आसार

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज (शुक्रवार) भी बारिश (MAUSAM NEWS) हुई। इससे पहले कल दोपहर और शाम में भी बारिश हुई थी। लगातार दो दिनों से रिमझिम फुहारों के बीच दिल्ली और इससे सटे इलाकों का मौसम खुशगवार हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बारिश और ठंडी हवाओं के चलते गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान इस महीने के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश होने से शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने की संभावना जताई है।

भैयाजी यह भी देखे: दिल्ली शराब नीति मामला : 40 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा प्रेस रिलीज (MAUSAM NEWS) के अनुसार, 75 डिग्री पूर्वी देशांतर और 27 डिग्री उत्तरी अक्षांश के करीब 5.8 KM की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ का एक केंद्र बना हुआ है। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश और मध्य यूपी से सटे इलाकों में निम्न दाब का केंद्र बना हुआ है। IMD ने कहा है कि यह निम्न दाब का केंद्र अगले 24 घंटों में उत्तर दिशा में बढ़ सकता है। विभाग के मुताबिक इस वक्त मानसूनी ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और बांग्लादेश में बना हुआ है। इस वजह से वहां भी बारिश हो रही है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश (MAUSAM NEWS) के आसार हैं। पश्चिमी यूपी, पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश] करनाल, रोहतक, खरखोदा, झज्जर (हरियाणा), सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली के अलग-अलग इलाकों में और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।