spot_img

3.2 किलोमीटर लंबे ‘कर्तव्य पथ’ पर होंगी ये सुविधाएं

HomeNATIONAL3.2 किलोमीटर लंबे 'कर्तव्य पथ' पर होंगी ये सुविधाएं

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर, 2022 को शाम 7 बजे ‘कर्तव्य पथ’ (KARTAVYA PATH) का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। एक दिन पहले ही नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजपथ राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता है, जिसकी लंबाई 3.20 किलोमीटर है। राजपथ पर ही हर साल गणतंत्र दिवस पर परेड निकलती है।

102 साल में तीन बार बदला गया नाम

102 साल में तीसरी बार (KARTAVYA PATH)  राजपथ का नाम बदला गया है। ब्रिटिश शासन में इस सड़क का नाम किंग्सवे (Kingsway) हुआ करता था।आजादी के बाद इसका नाम बदलकर ‘राजपथ’ कर दिया गया, जो किंग्सवे का ही हिंदी अनुवाद है। अब इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया।

भैयाजी यह भी देखे: नीट यूजी में 715 अंक के साथ तनिष्का देशभर में अव्वल

पीएम 28 फीट ऊंची प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण

पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह प्रतिमा उसी स्थान(KARTAVYA PATH)  पर स्थापित की जा रही है, जहां इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी को नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था. ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा 28 फीट ऊंची है. सका वजन 65 मीट्रिक टन है. इसे मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है. इसे एक ग्रेनाइट पत्थर से उकेरा गया है.

नए रंग रूप में दिखेगा ‘कर्तव्य पथ’

‘कर्तव्य पथ’ अब नए रंग रूप में दिखेगा. कर्तव्य पथ के आसपास लाल ग्रेनाइट से करीब 15.5 किमी का वॉकवे बना है। बगल में करीब 19 एकड़ में नहर भी है। इस पर 16 पुल बनाए गए हैं। फूड स्टॉल के साथ दोनों ओर बैठने के भी इंतजाम किए गए हैं। इस पूरे क्षेत्र में करीब 3.90 लाख वर्ग मीटर हरियाली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। पैदल यात्रियों के लिए नए अंडरपास बनाए गए हैं।

कर्तव्य पथ पर ये होंगी सुविधाएं

19 एकड़ में फैले नहर के इलाके को फिर से विकसित किया गया है। पैदल यात्रियों के लिए 16 पुल बनाए गए हैं। कृषि भवन और वाणिज्य भवन के पास वोटिंग की जा सकेगी। लोगों के टहलने के लिए 15.5 किमी का लंबा रास्ता तैयार किया गया है। इसमें रेड ग्रेनाइट लगाया गया है। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। कर्तव्य पथ पर बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं देखने को मिलेंगी। पैदल रास्ते के साथ लॉन, हरे भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, मार्गों के पास लगे बेहतर बोर्ड, नई सुख-सुविधाओं वाले ब्लॉक और फूड स्टॉल होंगे। बेहतर पार्किंग स्थल, नए प्रदर्शनी पैनल भी देखने को मिलेगा।