spot_img

दशहरा 2020 : राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डॉ रमन समेत दिग्गजों ने दी की शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHदशहरा 2020 : राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डॉ रमन समेत दिग्गजों ने दी की...

रायपुर। असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व दशहरे पर प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी शुभकामनाएं दी है। इसके आलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बृजमोहन अग्रवाल ने भी प्रदेश और देश की जनता को विजयदशमी की बधाई दी है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज पूरे विश्व के समक्ष कोरोना संकट की चुनौती है, इस संकट पर विजय पाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का स्वयं पालन करने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है। मास्क लगाने, फिजिकल
डिस्टेंटिग और साबुन या सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोने जैसे उपायों से ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सकता है और इस महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकेगी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने “समस्त देश और प्रदेश वासियों को दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर आप सभी प्रभु राम के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन तथा समाज में खुशहाली लाएं, ऐसी कामना करता हूँ।”

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी विजयादशमी पर अपनी शुभकामनाएं देती है। “असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व #विजयादशमी की आप सभी देशवासियों को असीम शुभकामनाएं। आइए, समाज में व्याप्त बुराइयों के अंत हेतु संकल्पित होकर इस उत्सव के उद्देश्य को सार्थक करने में सहभागी बनें।”

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी दशहरे की शुभकामना देते हुए लिखा ” “यतो धर्मस्ततो जय:” जहां धर्म है, सत्य है, न्याय है वहां विजय है, हमें बाहरी शत्रुओं के साथ अपने अंतरंग में पड़े कषाय रंजित परिणामों को भी जीतना है। इस #विजयादशमी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें, दंभ, अहंकार असत्य, अन्याय को हराएं।”

वही बृजमोहन अग्रवाल ने भी विजयदशमी की शुभकामना देते हुए लिखा “जय श्री राम, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व “विजयदशमी” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति प्रदान करें। #HappyDussehra #Dussehra #Dussehra2020″