spot_img

SECL के 1778 कर्मचारियों का प्रमोशन

HomeCHHATTISGARHSECL के 1778 कर्मचारियों का प्रमोशन

भिलाई। SECL ने पहली बार ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपने 1178 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन दिया है। शुक्रवार को अफसर प्रमोशन आर्डर के साथ मिठाई लेकर पहुंचे। पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए CMD डॉ. प्रेमसागर मिश्रा ने कहा कि इस फैसले से साफ है कि SECL प्रबंधन अपने काम के साथ-साथ कर्मचारी कल्याण की दिशा में भी सजगता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सबके समन्वय प्रयास से ही हम वित्तीय वर्ष में 182 मिलियन टन के लक्ष्य को हासिल करने जा रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : BSP के रिटायर्ड अधिकारी के घर CBI की रेड

SECL के CMD ने 15 अगस्त को ही इसकी घोषणा कर दी थी और कर्मचारी कल्याण के लिए हरसंभव कदम उठाने का वादा किया था। उन्होंने 27 जुलाई को महाप्रबंधकों की समन्वय समिति की बैठक लेकर SECL के सभी कर्मचारियों को उनके कार्य अनुभव के अनुसार प्रमोशन देने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने सभी विभागीय अफसरों को लिस्ट तैयार करने के लिए भी कहा था। ऐसा पहली बार हो रहा है कि वित्तीय वर्ष के छह माह के भीतर से सभी पात्र कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है।

सभी एरिया के कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

SECL के जनसंपर्क अधिकारी सनिश चंद्रा ने बताया कि SECL के हसदेव व कोरबा एरिया में सर्वाधिक 200 कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं। इसके साथ ही बिश्रामपुर एरिया में 183, कुसमुण्डा एरिया में 164, जमुना कोतमा एरिया में 130, सोहागपुर एरिया में 119, भटगांव एरिया में 113, चिरमिरी एरिया में 110, रायगढ़ एरिया में 81 कर्मचारियों को प्रमोशन किया गया है। कोरबा कोल फील्ड्स में जहां कंपनी की मेगा परियोजनाएं चल रही है, वहां करीब 500 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इसी तरह मुख्यालय के 27 कर्मचारी भी प्रमोट हुए हैं।