spot_img

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा ब्लॉक स्तर पर 8 सितंबर को

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा ब्लॉक स्तर पर 8 सितंबर को

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस 7 सितम्बर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा (BHARATJODO PAD YATRA) निकालने जा रही है। यह पदयात्रा 5 महीने में 3500 किलोमीटर का सफर तय कर 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

भैयाजी ये भी देखें : दलालों ने बेच दिए 28 करोड़ के रेल टिकट, 6 गिरफ्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि 7 तारीख को जब शाम को 5 बजे आमसभा रैली होगी। उसी समय देश के हर ब्लॉक में सर्वधर्म प्रार्थना होगी। पदयात्रा (BHARATJODO PAD YATRA) का लाइव प्रसारण होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश भर में सभी जगह 8 सितम्बर को सुबह 7 बजे कांग्रेस जन पदयात्रा करेंगे, उसमें हर ब्लॉक में, हर विधानसभा में 10 किलोमीटर की पदयात्रा करनी है।

लक्ष्य यह है कि इन 5 महीनों में हर घर तक, हर परिवार तक कांग्रेस का जनसंपर्क हो। इस दौरान निर्धारित फॉर्म में आम लोगों से जानकारी एकत्रित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता को भी पदयात्रा में शामिल होना है और जिन-जिन परिवारों से जाकर वो मिलेंगे, उसकी जानकारी भी हमारे एआईसीसी कंट्रोल और पीसीसी कंट्रोल में दी जाएगी।