spot_img

मरवाही उप चुनाव : भाजपा और जोगी कांग्रेस पर कांग्रेस की सेंध, कार्यकर्ता हुए शामिल

HomeCHHATTISGARHBILASPURमरवाही उप चुनाव : भाजपा और जोगी कांग्रेस पर कांग्रेस की सेंध,...

मरवाही। मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस अपना डीएम दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। लगातार कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ मज़बूत करते जा रही है। हर रोज दोनों दलों से कई कार्यकर्त्ता कांग्रेस प्रवेश कर रहे है। इन दोनों पार्टियों से आज भी 37 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष आज परासी भर्रा टोला, देवगवां के जोगी कांग्रेस, बीजेपी के 35 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। भावसिंह ,शंकरलाल, मुरली यादव, महेंद्र यादव, रमेश सिंह ,राकेश सिंह, महेंद्र पूरी, रूपलाल, दीपक कुमार, आनंद लाल, बलराम यादव, कृष्ण कुमार ,रविसिंह, मुकेश कुमार, राम नरेश, भीमसेन, फेयलाश खान , फैजान खान, प्यारेलाल, नीलकंठ तोमर, धर्मेन्द्र कवर, हेमलाल केवट, महाजन लाल केवट, बृजेश केवट, रेवालाल केवट, निर्मल केवट, समीर सिंह, कोमल चौहान, प्रदीप कुमार केवट, विवेक केवट, राकेश केवट, गौरी प्रसाद केवट ने कांग्रेस प्रवेश किया।