spot_img

जेम्स वेब ने दुनिया को दिखाई बृहस्पति की रंगीन ध्रुवीय रोशनी

HomeINTERNATIONALजेम्स वेब ने दुनिया को दिखाई बृहस्पति की रंगीन ध्रुवीय रोशनी

वॉशिंगटन। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने पिछले महीने बृहस्पति ग्रह (BRAHSPATI GRAH) की ब्लैक एंड वाइट फोटो खींची थी। अब नासा ने जेम्स वेब से खींची गई बृहस्पति की रंगीन फोटो जारी की है। इस फोटो में बृहस्पति के ध्रुवों पर औरोरा (ध्रुवीय रोशनी) नजर आ रही है। बृहस्पति की धुंधली रिंग और ग्रेट रेड स्पॉट भी दिख रहा है।

भैयाजी यह भी देखे: अडानी ने एनडीटीवी में 29% हिस्सेदारी खरीदी

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एमेरिटा और खगोलशास्त्री इमके डी. पॉटर ने कहा, हमने बृहस्पति के इतना अच्छा होने की उम्मीद नहीं की थी। फोटो में बृहस्पति की ध्रुवीय रोशनी अंतरिक्ष (BRAHSPATI GRAH)  में फैलती दिख रही है। ग्रह पर कई चमकीले सफेद धब्बे व लकीरें नजर आ रही हैं, जो बादल हो सकते हैं। बृहस्पति के चारों ओर जो रिंग हैै, वह ग्रह से करीब 10 लाख गुना कम चमकीली है।

अंतरिक्ष का राज खुलेगा

जेम्स वेब अंतरिक्ष के बनने से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए तैयार किया गया है। ब्रह्मांड की अदृश्य रोशनी (BRAHSPATI GRAH)  को देखने के लिए इस दूरबीन का इस्तेमाल हो रहा है। नासा ने 12 जुलाई, 2022 को इसकी पहली फोटो जारी की थी। बृहस्पति की रंगीन फोटो में उसके दो चांद भी दिखते हैं।