spot_img

बाढ़ से बदहाल हुए रायगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने ज़ारी किए आदेश

HomeCHHATTISGARHBILASPURबाढ़ से बदहाल हुए रायगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने ज़ारी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की वज़ह से यहाँ बाढ़ की स्थिति है। कुछ जिलों में नदी और नालों का पानी रिहायशी इलाकों में घुस चूका है। सूबे में बस्तर संभाग के तमाम जिलें जहाँ बाद और बंद रास्तों से जूझ रहे है।

भैयाजी ये भी देखें : महानदी में बढ़ते जल स्तर से बाढ़ की आशंका, सीएम ने…

वहीं रायगढ, जांजगीर चांपा और कोरबा जैसे जिलों में नदियां पुरे उफान पर है।ऐसे में एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रायगढ कलेक्टर रानू साहू ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर साहू ने छुट्टी के साथ ही जिले में बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाऐं, NDRF, जिला पुलिस समेत तमाम विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के बांधों में तेजी से जलस्तर बढ़ा है।

जिसे डैम के गेट खोल के नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कल समोदा बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके आज दोपहर 12 बजे के करीब जिले में सरिया बरमकेला क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए इन इलाकों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

18 अगस्त तक रहेगी छुट्टी

जिला शिक्षाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर रायगढ़ जिले के पुसौर एवं बरमकेला विकासखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम के शालाओं में दिनांक 16, 17 एवं 18 अगस्त को बच्चों के लिए अवकाश होगा। स्कूल के शिक्षक, रसोईया और सफाई कर्मी को बाढ़ राहत कैंप में सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है।

बाढ़ से बचने फिल्ड में उतरे अफ़सर

कलेक्टर साहू ने राजस्व सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और नोडल ऑफिसर्स को फील्ड में रहने के निर्देश दिए है। प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क करने व राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया है।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती की चयन सूची जारी, 2100…

उन्होंने एनडीआरएफ की टीम के साथ समन्वय कर प्रभावित जगहों को खाली करवा कर लोगों को राहत शिविरों में भेजने के निर्देश दिए हैं।