spot_img

BHAIYAJI SPECIAL: राजधानी के कोरियोग्राफर दानेश्वर ध्रुव का इलाज अब कराएंगे सोनू सूद

HomeCHHATTISGARHBHAIYAJI SPECIAL: राजधानी के कोरियोग्राफर दानेश्वर ध्रुव का इलाज अब कराएंगे सोनू...

रायपुर। रील लाइफ के साथ अब रियल लाइफ में भी हीरो बन चुके बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने काम की वजह से लोगों के दिल में एक अलग पहचान बना ली है।

अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) राजधानी निवासी कोरियो ग्राफर दानेश्वर धु्रव उर्फ मीत की मदद के लिए राजधानी रायपुर की छॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए है। अभिनेता सोनू सूद कोरियर ग्राफर दानेश्वर ध्रुव का उपचार अब अपने पैसों से कराएंगे।

आपको बता दे कि कोरियोग्राफर दानेश्वर धु्रव गरियाबंद में एक हादसे का शिकार हो गए थे। उनका शरीर 50 प्रतिशत झुलस गया था। दानेश्वर के उपचार में डॉक्टरों ने लगभग 8 लाख रुपए का खर्च बताया था। दानेश्वर के करीबियों ने पैसे की अभाव के चलते सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो को अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने देखा, और कोरियोग्राफर की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। आपको बता दे कि सोनू कोरियोग्राफ दानेश्वर से पूर्व परिचित है। दानेश्वर ने गोवा के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सोनू (Sonu Sood) के लिए गाना कोरियोग्राफ किया है। दानेश्वर अपना उपचार कराने के बाद दोबारा सोनू के लिए एक और गाना कोरियोग्राफ करना चाहते है।