spot_img

कांग्रेस और भाजपा की आज से विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा

HomeCHHATTISGARHकांग्रेस और भाजपा की आज से विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा

रायपुर। आजादी के अमृत महाेसत्व काे कांग्रेस और भाजपा अपने अपने तरीके से मना रही है। राज्य में दाेनाें की पार्टियाें की आज से तिरंगा यात्रा (TIRANGA YATRA) निकलेगी। एक तरफ हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेश की हर विधानसभा में आज से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। इसी के साथ जनजागरण अभियान चलेगा। इसमें लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और मुफ्त तिरंगा बांटा जाएगा। मंडल, वार्ड मोहल्लों में पोस्टर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में विधानसभा वार प्रभारी भी बनाए गए हैं। इधर कांग्रेस की भी 75 किलाेमीटर तिरंगा यात्रा का आज से आगाज हाेगा।

भैयाजी यह भी देखे: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मिले दो नए केस, अब 14 एक्टिव केस

आजादी की 75 वीं सालगिरह पर केंद्र सरकार अमृत महाेसत्व मना रही है। इसको सफल बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहरानेे का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मुफ्त तिरंगे भी बांटे जा रहे हैं। जहां सांसद, विधायकों के लिए मुफ्त तिरंगा बांटने (TIRANGA YATRA) का लक्ष्य तय किया गया है, वहीं भाजपा के सक्षम नेता भी अपने स्तर पर हजार से पांच सौ तिरंगे मुफ्त बांट रहे हैं। भाजपा से 9 अगस्त से कई कार्यक्रम तय किए हैं।

पहले दिन 9 अगस्त से ही हर विधानसभा में अलग-अलग मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें उस विधानसभा के भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान ही लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए कहा जाएगा और उनको मुफ्त तिरंगा भी दिया जाएगा। 11 से 13 अगस्त तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें तिरंगा लहराते हुए रघुपति राघव राजा राम.. का गान होगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे।

75 स्थानों में झंडा वंदन

हर विधानसभा में 15 अगस्त के दिन भाजपा ने 75 स्थानों (TIRANGA YATRA) पर झंडा वंदन करने का कार्यक्रम तय किए हैं। इसके लिए उस विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग अतिथि तय किए जाएंगे। कुछ शहरों में प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल होंगे। भाजपा के सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।