spot_img

सबसे ज्यादा जजों की नियुक्तियां करने वाले सीजेआइ बने रमणा

HomeNATIONALसबसे ज्यादा जजों की नियुक्तियां करने वाले सीजेआइ बने रमणा

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन.वी. रमणा (NV RAMANA) उच्च न्यायालयों में जजों की सबसे ज्यादा नियुक्यिां करने वाले प्रधान न्यायाधीश बन गए हैं। एक साल और 3 माह के कार्यकाल में उन्होंने 100 से ज्यादा जजों की नियुक्तियां हाई कोर्ट में और पांच से ज्यादा नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट में कीं। उनके कार्यकाल में उच्च न्यायालयों में जजों की रिक्तियां 411 से घटकर 380 रह गई हैं।

भैयाजी यह भी देखे: पहला कृत्रिम भ्रूण बनाने का इजराइल ने किया दावा

जस्टिस रमणा ने 24 अप्रेल, 2021 को कार्यभार संभाला था। उस समय देश के 24 हाई कोर्ट में जजों के 40 फीसदी (411) से ज्यादा पद रिक्त थे। जस्टिस रमणा ने आते ही कोलेजियम (NV RAMANA) में सर्वसम्मति बनाने के प्रयास किए और जजों की सिफारिशें स्वीकार होने लगीं। केंद्र सरकार ने उनकी लगभग सभी सिफारिशें मानीं। जस्टिस रमणा के पूर्ववर्ती जस्टिस एस.ए. बोबडे एक साल के कार्यकाल के दौरान एक भी नियुक्ति नहीं कर पाए थे। जस्टिस रमणा 26 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

एक दिन में 35 की सिफारिश

सीजेआइ रमणा ने कॉलेजियम की आखिरी बैठक 25 जुलाई, 2022 को की थी। उसमें उन्होंने छह हाई कोर्ट के लिए जजों के 35 नामों की संस्तुति सरकार को भेजी। उन्होंने एक और बैठक सुप्रीम कोर्ट (NV RAMANA) में तीन जजों को लाने के लिए की थी, लेकिन इसमें सर्वसम्मति नहीं बनी। उन्होंने एक और प्रयास 1 अगस्त को किया, लेकिन अन्य चार जज इसके लिए तैयार नहीं हुए।