spot_img

मैरिज पैलेस के सामने चेन स्नेचिंग, 2 गिरफ्तार, CCTV की मदद से लुटेरों तक पहुंची पुलिस

HomeCHHATTISGARHBILASPURमैरिज पैलेस के सामने चेन स्नेचिंग, 2 गिरफ्तार, CCTV की मदद से...

बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को दोपहर मैरिज पैलेस (BILASPUR NEWS) के सामने महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। अपने ममेरे भाई की शादी में आई महिला अपनी बच्ची को देखने बाहर निकली थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए और गले से मंगल सूत्र लूटकर भाग निकले। लूट की यह घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। घटना सकरी थाने की है।

भैयाजी ये भी देखे : अबूझमाड़ कहलाने वाले ओरछा में मिलेगी इंटरनेट सुविधा, बनेगा फ्री वाईफाई ज़ोन

TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली नम्रता पाठक के पति रेलवे कर्मचारी हैं। उनकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के गोंदिया में है। रविवार को उनके ममेरे भाई की शादी थी, जिसमें शामिल (BILASPUR NEWS)  होने के लिए वह अपने परिवार के साथ आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम उसलापुर के गीता पैलेस में चल रहा था। तभी उनकी चार साल की बेटी बाहर निकल गई। उसे देखने के लिए वह बाहर आई। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरा और गले से मंगलसूत्र लूट कर भाग गया।

CCTV की मदद से पुलिस को मिला सुराग

लूट की यह पूरी घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और CCTV से लुटेरों की पहचान की। इस दौरान पता चला बाइक चलाने वाला युवक सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी का रहने वाला है। गांव में पूछताछ करने पर युवक (BILASPUR NEWS)  की पहचान सन्नी चक्रवर्ती (31) के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अंबिकापुर जिले के सीतापुर के मालीपारा निवासी अपने साथी मानिक उर्फ संजय मानिकपुरी (35) के साथ लूट की वारदात को अंजाम देना बताया।

अंबिकापुर भागने के फिराक में थे आरोपी

पुलिस ने दूसरे आरोपी संजय मानिकपुरी को भी पकड़ लिया। उनके पास से सोने की मंगलसूत्र बरामद किया गया। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए अंबिकापुर भागने की फिराक में थे। तभी ऐन वक्त पर पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।