spot_img

बड़ी ख़बर : एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 7 बजे सीएम पद की लेंगे शपथ

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 7 बजे सीएम...

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे अब नए मुख्यमंत्री होंगे। देवेंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का ऐलान किया। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया के वे महाराष्ट्र सरकार से बाहर रहेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : स्वामी जगन्नाथ का मनाया गया नेत्रोत्सव, रथ में सवार होकर निकलेंगे…

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “जनता ने महाविकास अघाड़ी को बहुमत नहीं दिया था. चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी। बीजेपी-शिवसेना ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इस दौराना शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया।

भैयाजी ये भी देखे : कल रायपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, सांसद विधायकों से करेंगे…

फडणवीस ने कहा कि “महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, बालासाहेब ने हमेशा दाउद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाउद से जुड़ा हुआ है। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया, ये बाला साहेब का अपमान है, आखिरी समय में संभाजी नगर किया गया है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने बताया कि हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एकसाथ आए है।