spot_img

कल रायपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, सांसद विधायकों से करेंगे चर्चा

HomeCHHATTISGARHकल रायपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, सांसद विधायकों से करेंगे चर्चा

रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव में UPA की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। सिन्हा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : स्वामी जगन्नाथ का मनाया गया नेत्रोत्सव, रथ में सवार होकर निकलेंगे…

यहाँ वे एक होटल में प्रदेश के तमाम कांग्रेसी सांसद और विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में अपने लिए वो अपील भी करेंगे, साथ ही केंद्र सरकार पर भी विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध सकते है।

इस बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, AICC के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक यशवंत सिन्हा रायपुर में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। UPA की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद यशवंत सिन्हा लगातार कांग्रेस शासित और जिन राज्यों में कांग्रेस के साथ अलायंस वाली सरकार चल रही है,

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने आलोक अराधे, 3…

ऐसे राज्यों का दौरा कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा इन राज्यों में दौरा कर सांसद और विधायकों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।