spot_img

दिल्ली में सीएम भूपेश गिरफ़्तार, कई विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता भी हिरासत में…

HomeCHHATTISGARHदिल्ली में सीएम भूपेश गिरफ़्तार, कई विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता भी हिरासत...

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस मामलें में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज भी ईडी की पूछताछ जारी है। इस बीच कांग्रेस के तमाम आला नेता ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले, जिन्हे पुलिस ने अलग अलग स्थानों में रोककर गिरफ्तार कर लिया है।

भैयाजी ये भी देखे : मनरेगा योजना से बनाए जाएंगे आंगनबाड़ी भवन, 2 करोड़ 55 लाख…

इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश के कई मंत्री भी दिल्ली में गिरफ्तार हुए है। दिल्ली में मंत्रियों के साथ आज प्रदर्शन के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के कई विधायक और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी दिल्ली में गिरफ़्तार हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई मंत्री भी बीतें दो दिनों से दिल्ली में है। इसके आलावा कल शाम से ही कई विधायक भी दिल्ली पहुंचे है। कई विधायकों को एआईसीसी दफ्तर के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : स्कूलों के साथ शुरू करने होंगे प्रैक्टिकल लैब, विभागीय अफसर करेंगे…

सीएम भूपेश बघेल को पार्लियामेंट के रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, विधायक विकास उपाध्याय समेत पार्टी के कई नेता व विधायकों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के सामने से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।