spot_img

कोरोना केस: देश में 12717 नए मरीज मिले, 4000 अकेले महाराष्ट्र में

HomeNATIONALकोरोना केस: देश में 12717 नए मरीज मिले, 4000 अकेले महाराष्ट्र में

दिल्ली। देश में कोरोना केस (CORONA) में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को 12,717 नए संक्रमित मिले। 18 मरीजों की मौत हो गई। अभी 75,263 का इलाज चल रहा है। सिर्फ महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा 4004 मरीज मिले हैं। 3376 नए संक्रमितों के साथ केरल दूसरे नंबर पर है। देश में एक दिन पहले ही शनिवार को 12,899, जबकि शुक्रवार को 13,216 केस मिले थे। बीते 7 दिन में ही 66 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।

भैयाजी ये भी देखे : ‘अग्निपथ’ पर विपक्ष का आज भारत बंद: आनंद महिंद्रा अपने ग्रुप में अग्निवीरों को मौका देंगे

केरल और महाराष्ट्र में 3000 से ज्यादा केस मिले इस बीच केरल और महाराष्ट्र में 3 हजार से भी ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 4004 तो केरल में 3376 मामले सामने आए हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 3883 और केरल में 3253 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। देशभर में देखा जाए तो शनिवार को सबसे ज्यादा मौतें केरल में 11 हुई हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना से 1 की जान गई है। महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 23,746 और पॉजिटिविटी रेट 9.57% पाया गया। केरल में एक्टिव केस 21,571 और पॉजिटिविटी रेट 16.44% है।

दिल्ली का कोरोना अपडेट

राजधानी दिल्ली में रविवार (CORONA)  को 1,530 नए कोरोना केस मिले और 3 मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को यहां 1,534 और शुक्रवार को 1,797 केस मिले थे। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 5,542 हो गई है, जो कि एक दिन पहले शनिवार को 5,119 थी।

राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 8.41% हो गया है, जो कि एक दिन पहले 7.71% था। राज्य में रिकवर होने वालों की संख्या 1,104 है। पिछले 24 घंटे में यहां 18,183 कोविड सैंपल की जांच की गई। 10 से 15 जून के बीच दिल्ली भर में 5,300 से अधिक चालान किए गए हैं और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 26 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।

कर्नाटक और हरियाणा का कोरोना अपडेट

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना (CORONA)  के 623 मामले सामने आए हैं और 412 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 39.60 लाख से अधिक हो गए हैं। वहीं, हरियाणा में रविवार को 486 नए मामले सामने आए हैं।