spot_img

राज्यसभा चुनाव के लिए CM बघेल और मंत्री सिंहदेव को मिली जिम्मेदारी

HomeCHHATTISGARHराज्यसभा चुनाव के लिए CM बघेल और मंत्री सिंहदेव को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL ) और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (MINISTER TS SINGHDEO) को अहम जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए है। AICC ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

भैयाजी ये भी देखे : हसदेव के लिए राजभवन के पास प्रदर्शन: शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक के पास गमले में JCCJ ने रोपे पौधे

यहां फंसा है हरियाणा चुनाव का पेंच

कांग्रेस ने हरियाणा से अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने कृष्णलाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर ताल ठोका है। कार्तिकेय को जननायक जनता पार्टी और निर्दलियों को समर्थन हासिल है। हरियाणा विधानसभा में 90 सीट है। ऐसे में राज्यसभा (CM BHUPESH BAGHEL ) में जीत के लिए 31 वोटों की जरूरत होगी ही। कांग्रेस के पास वहां 31 विधायक हैं। लेकिन कार्तिकेय शर्मा की दावेदारी ने पेंच फंसा दिया है।

राजस्थान में चंद्रा ने उलझा रखा है

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस ने वहां से मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को टिकट दिया है। भाजपा के समर्थन से मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा (CM BHUPESH BAGHEL )ने भी वहां ताल ठोक दी है। 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में किसी प्रत्याशी को जीत के लिए कम से कम 41 वोट चाहिए। 108 विधायकों वाली कांग्रेस दो सीटों पर आराम से जीत रही है। वहीं 71 विधायकों वाली भाजपा एक सीट आराम से जीतेगी। चौथी सीट के लिए कांग्रेस के पास 26 और भाजपा के पास 30 वोट बच रहे हैं। कांग्रेस को बसपा के बागी विधायकों और निर्दलीयों से वोट की उम्मीद है। वहीं भाजपा कांग्रेस नेताओं पर भी डोरे डाल रही है।