spot_img

नृत्यश्रीधरा अवार्ड 2022 : राजधानी में अनूप जलोटा, भजन और ग़ज़ल से बांधेंगे समा…

HomeCHHATTISGARHनृत्यश्रीधरा अवार्ड 2022 : राजधानी में अनूप जलोटा, भजन और ग़ज़ल से...

रायपुर। राजधानी रायपुर में 4 और 5 जून को पहली बार कला संस्कृति समागम पर आधारित फेस्टिवल दीनदयाल उपाध्याय आर्टिडोरियम में होने जा रहा है। दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

भैयाजी ये भी देखे : गायक केके के निधन पर सिंगर सोना मोहापात्रा बोली, तो मैं खुद को धन्य महसूस…

यह कार्यक्रम शहर की नामीगिरामी संस्था “नृत्यश्रीधरा” के सौजन्य से प्रथम “नृत्यश्रीधरा अवार्ड फेस्टिवल 2022” के नाम से होगा। 4 जून को शाम 6 बजे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम प्रारम्भ स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुति राजगीत से होगा। फिर अर्धनारीश्वर गुरु डॉ गजेंद्र कुमार पंडा एवम आर्या नंदे द्वारा ग्रुप ओड़िशी डांस, त्रिधारा एवम भजन गजल सम्राट अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे। विदुषी नयनिका द्वारा कत्थक और प्रसिद्ध तबला वादक पद्मश्री मदन चौहान सूफी प्रस्तुत करेंगे।

अगले दिन 5 जून को रांची से आए नृत्याग्राम ग्रुप द्वारा ओड़िशी डांस तथा डॉ चितरंजनकर भजन सुनाएंगे। इस अवसर पर नृत्यश्रीधरा द्वारा कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह अवार्ड तीन वर्ग में रखा गया है। यह जानकारी योगेश अग्रवाल संस्थापक गुरु गजेंद्र पंडा,संचालक आर्या नंदे,अध्यक्ष सूरज तिवारी एवम रवींद्र नंदे ने संयुक्तरूप से दी है।

इन कलाकारों को दिया जाएगा अवार्ड

नृत्यश्री धारा लाइव अचीव मेंटअवॉर्ड 2022 से भजन एंव गजल सम्राट पी एल अनूप जलोटा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं नृत्यश्रीधारा प्रजेंटेशन अवार्ड 2022 से प्रसिद्ध तबला वादक पद्मश्री मदन चौहान,

भैयाजी ये भी देखे : CM भूपेश ने देखी “भूलन : द मेज़” कलाकारों की भूमिका…

गुरु सविता मिश्रा एवम विदुषी मधुमति नकवी का सम्मान किया जाएगा। इसके आलावा नृत्यश्रीधरा युवा प्रतिभा प्रजेंटेशन अवार्ड 2022 में ओड़िशी डांस के लिए दीपिका प्रियदर्शिनी, मास्टर प्रभुतोष पंडा और वोकल के लिए स्वर्ण दिवाकर को नवाज़ा जाएगा।