spot_img

छत्तीसगढ़ : NSS के वॉलिंटियर्स ने झारखंड में लहराया राष्ट्रीय एकता का परचम

HomeCHHATTISGARHBASTARछत्तीसगढ़ : NSS के वॉलिंटियर्स ने झारखंड में लहराया राष्ट्रीय एकता का...

नारायणपुर। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन जमशेदपुर झारखंड में अरका जैन यूनिवर्सिटी में किया गया था। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की टीम ने इस राष्ट्रीय एकता शिविर में इन्दिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संगठन व्यवस्था मे 12 सदस्यों ने भाग लिया।

भैयाजी ये भी देखे : राज्यसभा के रार पर बोले मोहन मरकाम, पार्टी ने बहोत कुछ…

कार्यक्रम अधिकारी डॉ रत्ना नशीने के निर्देशन और आधिकारिक मार्गदर्शन में 12 सदस्यों ने छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस शिविर मे छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवको ने सभी ग्यारह राज्यो के स्वयंसेवको के साथ राष्ट्रीय एकीकरण की भावना के साथ अभूतपूर्व प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एकता को प्रबलता से प्रतिपादित किया।

क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार झारखंड के पीयूष परांजपे ने राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व विकास विषय पर जानकारी दी। छत्तीसगढ़ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रत्ना नशीने के द्वारा कृषि महाविद्यालय नारायणपुर मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवक हिमाशू यादव ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधिओ को अपलोड करने की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त छात्रों के मनोभावों एवम संस्कृति का आदान प्रदान विभिन्न वर्कशॉप के माध्यम से सम्पन्न हुआ।

NSS कैंप में छत्तीसगढ़िया नृत्य

स्वयंसेवक सुजीत सुमेर की बसूरी वादन पर प्रत्येक दिन दी गई प्रस्तुति को लोगों द्वारा सहराना मिली। छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवको के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक कला एवं संस्कृति का संवहन कर सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान प्रदान किया गया। सभी राज्यो के स्वयंसेवको और कार्यक्रम अधिकारी ने बाँसुरी के धुन पर सम्पूर्ण वन्देमातरम का गान किया। साथ ही साथ स्वयंसेवको ने विभिन्न छत्तीसगढ़ के नृत्य राज्य गीत एवम लोक कलाओं पर अन्य राज्यों के साथ शिरकत कर राष्ट्रीय एकता को प्रबल किया ।

शिविर में इन्होने किया प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय एकता शिविर में दलमा वन्य अभ्यारण, एशिया का एक सबसे बड़ा पार्क टाटानगर शहर का जुबली पार्क भ्रमण हुआ। इस अवसर पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का विशेष सहयोग और अक्षुण्ण मार्गदर्शन सतत मिला।

भैयाजी ये भी देखे : राज्यसभा चुनाव : विष्णुदेव का सवाल, कहां गया भूपेश बघेल का…

छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवक में सुजीत सुमेर, सुरेखा , हिमांशु यादव, वीर नारायण, रामादेवी नेताम, नूरी खान, दीप्ति वर्मा, सुधांशु त्रिपाठी, अजित वर्मा, मुस्कान साहू ,रोशनी राजपूत , मनमोहन यादव ने अपने छत्तीसगढ़ राज्य को देश की समस्त राज्यों के साथ राष्ट्रीय एकता भाव से प्रतिनिधित्व किया।