spot_img

राज्यसभा सांसद पहली बार करेंगी दुर्ग निगम का घेराव, एक जून को प्रदर्शन

HomeCHHATTISGARHराज्यसभा सांसद पहली बार करेंगी दुर्ग निगम का घेराव, एक जून को...

भिलाई। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय (SAROJ PANDAY) अपने राजनीतिक करियर में पहली बार दुर्ग नगर निगम का घेराव करेंगी। उनका आरोप है कि दुर्ग में जब से कांग्रेस की नगर सरकार आई यहां की हालत बद से बदतर हो गई है। इसी के विरोध में सांसद पांडेय नेतृत्व में 1 जून को दुर्ग नगर निगम का भाजपा घेराव करेगी।

घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांसद सरोज पांडेय (SAROJ PANDAY)  ने शनिवार को दुर्ग स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक बुलाई। बैठक में चारों मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि पिछले 30 माह के कांग्रेसी शासनकाल में शहर की हालत बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों की साफ सफाई पेयजल खराब व्यवस्था खराब हो चुकी है। सड़कें धूल व गंदगी से अटी पड़ी हैं। निगम प्रबंधन जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर गम्भीर नहीं है। इसलिए इसका विरोध करना जरूरी हो गया है। एक जून बुधवार को भाजपा नगर निगम कार्यालय में जंगी प्रदर्शन करेगी।

भैयाजी ये भी देखें : अब स्मार्ट होगा ड्राइविंग लाइसेंस , क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी,कांतिलाल जैन,कल्पना जोशी,मंत्री दिनेश देवांगन,मनोज मिश्रा,कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, मंडल अध्यक्षगण लुकेश बघेल, सतीश समर्थ,महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकर,सुनील अग्रवाल, पोषण साहू,राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

शहर विधायक व महापौर पर साधा निशाना

बैठक (SAROJ PANDAY) में उपस्थित निगम की पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने निगम की प्रशासनिक व्यवस्था पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। उनके पास रिमोट से चलने वाला महापौर है। ऐसे महापौर की अक्षमता का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मानसून दस्तक देने वाला है और शहर की नालियों और नालों की सफाई नही हो पाई है। कई वार्डों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। श्रमिक बस्तियों में लोग राशन कार्ड से लेकर पट्टा तक के लिए भटक रहे हैं। इसलिए भाजपा अब जनता के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को पूरा करते हुए 1 जून को निगम मुख्यालय का घेराव करेगी।