spot_img

पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर पूर्व CM का मुख्यमंत्री बघेल पर तंज, कहा- BJP प्रभारी का दौरा शेड्यूल पहले भेज देंगे

HomeCHHATTISGARHपुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर पूर्व CM का मुख्यमंत्री बघेल पर तंज,...

रायपुर। शासकीय योजनाओं की समीक्षा को लेकर प्रदेश के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर दौरे पर पूर्व सीएम और भाजपा नेता रमन सिंह (RAMAN SINGH) ने तीखा तंज कसा है।

पूर्व सीएम और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चिंता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगली बार डी. पुरंदेश्वरी के दौरे का पूरा कार्यक्रम पहले ही भूपेश बघेल को भिजवा दिया जाएगा। दरअसल रमन सिंह ने ये तंज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर किया है, जिसमें उन्होंने पुरंदेश्वरी के रमन सिंह से मिले बिना ही प्रदेश से चले जाना बताया था।

भैयाजी ये भी देखें : बस्तर सांसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंत्री के पास पहुंची शिकायत, बोले- सीएम के संज्ञान में भी लाएंगे मामला

पूर्व सीएम रमन सिंह (RAMAN SINGH) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज से शुरु किये गये बस्तर दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी है। रमन सिंह ने कहा कि बस्तर में जाना अच्छा है, मुख्यमंत्री को बस्तर में बार-बार जाना चाहिए और अब क्यों बहुत पहले चले जाना चाहिए था। अब गए हैं तो भी अच्छा है, बस्तर के विकास के लिए वहां जाना जरूरी है।