spot_img

टेरर फंडिंग जमा करने के मामले में मुंबई से दो गुर्गे गिरफ्तार, बॉलीवुड से वसूली का आरोप

HomeNATIONALटेरर फंडिंग जमा करने के मामले में मुंबई से दो गुर्गे गिरफ्तार,...

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। देर रात मुंबई के वेस्टर्न सबअर्बन इलाके में छापेमारी कर दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जो दाऊद लिए फाइनेंस जमा करने का काम करते थे। कुछ देर में दोनों को कस्टडी के लिए स्पेशल NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भैयाजी यह भी देखे: जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन टारगेट किलिंग, आतंकियों ने SPO को गोली मारी

दोनों की पहचान आरिफ अबूबकर शेख (59) और शब्बीर शेख (51) के रूप में हुई है। आरोप है कि ये दोनों टेरर फंडिंग जमा करने के लिए बॉलीवुड के लोगों को धमकाने का काम करते थे। NIA को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि ये दोनों दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील के सीधे संपर्क में थे। शकील के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। सुरक्षा कारणों से NIA ने दोनों को अभी गुप्त स्थान पर रखा है।

NIA ने 29 जगहों पर की है छापेमारी

NIA सूत्रों के मुताबिक, छोटा शकील लगातार मुंबई से बाहर बैठ फिरौती, ड्रग्स और आतंकवाद फैलाने का काम देख रहा है। NIA नई दिल्ली, मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने के लिए टेरर फंडिंग के मामले की जांच कर रही है। 9 मई को इसी कड़ी में मुंबई में 24 स्थानों और मीरा- भायंदर में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई थी। पूछताछ में दाऊद की दिवंगत बहन हसीना पारकर के बेटे और दाऊद के सहयोगी छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट को भी हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा 20 अन्य लोगों से NIA लगातार पूछताछ कर रही है।

नवाब मलिक पर भी हो चुकी है कार्रवाई

नवाब मलिक ने डी-गैंग के सदस्यों की सक्रिय मिलीभगत से मलिक के परिवार के स्वामित्व वाली और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनी सॉलिडस इनवेस्टमेंट्स के जरिए मुनीरा प्लंबर के स्वामित्व वाली एक संपत्ति को हथिया लिया। ईडी ने आरोप लगाया था कि संपत्ति हड़पने के लिए हसीना पारकर और नवाब मलिक ने इस आपराधिक कृत्य के लिए कई कानूनी दस्तावेजों को साठगांठ कर अंजाम दिया। बता दें कि भारत ने संशोधित यूएपीए के तहत इब्राहिम और शकील को आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान, जिसने आतंकवादी को शरण दी थी, ने उसे आधिकारिक तौर पर प्रतिबंधों के तहत रखा है।