spot_img

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा गर्मी का पारा, यलो अलर्ट जारी

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में बढ़ेगा गर्मी का पारा, यलो अलर्ट जारी

 

रायपुर। अप्रैल महीने की शुरुआत में ही राजधानी रायपुर (MAUSAM NEWS) समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में गर्मी की तपिश बढ़ गई है। अधिकतम तापमान के बढ़ने से गर्मी भी बढ़ने लगी है। गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कें भी अब सुनसान नजर आ रही है। लोगों की भीड़ सुबह और शाम के समय ज्यादा देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लेकर 43 डिग्री के ऊपर चला गया है।

भैयाजी यह भी पढ़े: मारपीट के आरोपियों को बचाने पहुंचे सांसद-विधायक, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

अभी और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने ग्रीष्म लहर (MAUSAM NEWS) चलने को लेकर 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक एसके अवस्थी ने बताया कि आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। लू चलने के सवाल पर मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के आसपास पहुंचता है।

गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके

अप्रैल के महीने में तपती गर्मी (MAUSAM NEWS) और धूप को लेकर हमने कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने के कारण लोग दोपहर के समय बाहर दिखाई नहीं दे रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग पेय पदार्थ गन्ना जूस नारियल पानी और तरह-तरह के पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। जिससे गर्मी और धूप से बचा जा सके।