spot_img

प्रदेशभर के किसान होंगे एकजुट, CM बघेल से होंगे रूबरू

HomeCHHATTISGARHBILASPURप्रदेशभर के किसान होंगे एकजुट, CM बघेल से होंगे रूबरू

बिलासपुर। संभागीय मुख्यालय बिलासपुर (BILASPUR NEWS) में पहली बार राज्य स्तरीय विशाल किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस किसान मेले का आयोजन बिलासपुर स्थित साइंस कालेज मैदान में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले में राज्य भर से हजारों की संख्या में किसान जुटेंगे और उन्न्त खेती सहित पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, खेती की तकनीकी की जीवंत जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी।

भैयाजी यह भी देखे: गर्मी ने रोके पर्यटकों के कदम, ATR पहुंच रहे गिनती के पर्यटक

मेले के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों के उत्पादों तथा महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उनका विक्रय भी किया जाएगा। मेले में कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृृषि पद्धति की जानकारी किसानों को दी जाएगी। मेले के माध्यम से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट (BILASPUR NEWS)  के उत्पादन तथा रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। राज्य स्तरीय किसान मेले में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन, मछली पालन, कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, बीज एवं कृषि निगम, सहकारी दुग्ध महासंघ आदि उत्पाद एवं विक्रय संबंधी स्टाल लगाए जाएंगे। कृषि विभाग के उप संचालक पीडी हेथेश्वर ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान मेले में राज्य के सभी 28 जिलों के किसान शामिल होंगे। मेले में कृषि विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

किसानों की लगेगी पाठशाला

तीन दिवसीय किसान मेला के दौरान किसानोें की पाठशाला भी लगेगी। अलग-अलग सत्र में कृषि विशेषज्ञों के अलावा कृषि विज्ञानी किसानों के बीच अपनी बात रखेंगे। इस दौरान कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार पर विशेषतौर पर फोकस करेंगे। जैविक खेती करने किसानों को विशेषज्ञ प्रेरित भी करेंगे। मेले में जैविक खेती करने वाले किसानों को रोल माडल के रूप में किसानों के बीच पेश किया जाएगा। जैविक खेती से होने वाले फायदे के बारे में ऐसे किसान अपनी बात रखेंगे और किसानों के सवालों का जवाब देंगे। राज्य स्तरीय मेले के दौरान कृषि विशेषज्ञों का पूरा जोर फसल परिर्वतन को लेकर रहेगा। धान के बदले कैशक्राप लेने किसानों को प्रेरित करेंगे। दलहन तिलहन के अलावा फलों की खेती करने और इसके फायदे भी बताएंगे।