spot_img

गर्मी ने रोके पर्यटकों के कदम, ATR पहुंच रहे गिनती के पर्यटक

HomeCHHATTISGARHBILASPURगर्मी ने रोके पर्यटकों के कदम, ATR पहुंच रहे गिनती के पर्यटक

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व (BILASPUR NEWS) में पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई है। आलम यह है कि दिनभर में बमुश्किल चार या पांच ही सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं।

टाइगर रिजर्व प्रबंधन का मानना है कि स्कूल खुल गया है और नवरात्र चल रहा था। इन दोनों के अलावा एक बड़ी वजह गर्मी है। लोग बाहर घूमने (BILASPUR NEWS)  के बजाय घर पर रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दो साल से अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन से मिलने वाला राजस्व घटा है। दअरलस कोरोना काल में इसे भी बंद कर दिया गया था। बीच में जब स्थिति सामान्य हुई, तब इसे खोला गया। लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा बंद कर दिया गया। दरअसल एक जुलाई से अक्टूबर महीने तक यह बंद ही रहता है।

भैयाजी यह भी देखे: नोएडा में 13 छात्र और 3 टीचर कोरोना संक्रमित

डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा का कहना है कि अभी स्कूल खुल गए हैं। इसके अलावा नवरात्र पर्व और अब एकाएक गर्मी बढ़ गई है। इसलिए पर्यटक सैर करने के लिए बाहर जाने के बजाय घर (BILASPUR NEWS) पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। बुकिंग नहीं मिलने से जिप्सी, बस व काटेज खाली नजर आ रहे हैं। मई में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि टाइगर रिजर्व में कोर व बफर दोनों में पर्यटकों को भ्रमण कराया जाता है। बफर जोन में भ्रमण के लिए कुछ महीने मार्ग बनाया गया था।