spot_img

नारायणपुर में सीएम भूपेश, बदरीनाथ बघेल के नाम जिला अस्पताल, हुई कई घोषणा…

HomeCHHATTISGARHBASTARनारायणपुर में सीएम भूपेश, बदरीनाथ बघेल के नाम जिला अस्पताल, हुई कई...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज जिला मुख्यालय नारायणपुर में अपने दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास हेतु की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

भैयाजी ये भी देखे : अजय चंद्राकर का तंज़, 24 घंटे वाले मुख्यमंत्री तुरंत लागू करें…

इन घोषणाओं में सीएम भूपेश बघेल ने जिला अस्पताल नारायणपुर का नाम स्व. श्री बद्रीनाथ बघेल, पूर्व विधायक नारायणपुर के नाम से घोषित करने की स्वीकृति दी है। इसके आलावा उन्होंने छोटेडोंगर में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापना की स्वीकृति दी है।

सीएम बघेल ने नारायणपुर परिसर मैदान में आउटडोर खेल गतिविधियों हेतु सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण हेतु राशि 257.00 लाख रू. की स्वीकृति। बंगलापारा में सर्वसुविधायुक्त फुटबाल स्टेडियम हेतु निर्माण राशि 35.00 लाख रू. की स्वीकृति। 100 घोटुल निर्माण / उन्नयन कार्य हेतु राशि 10 करोड़ रू. की स्वीकृति दी।

वहीं जिले छोटेडोंगर में 18गढ़ हल्बा समाज भवन के निर्माण हेतु राशि 50.00 लाख की स्वीकृति। कोहकामेटा में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु राशि 50.00 लाख की स्वीकृति। सोनपुर शासकीय माध्यमिक शाला के हाई स्कूल में उन्नयन की स्वीकृति।

भैयाजी ये भी देखे : RTO में अब एजेंटों की होगी छुट्टी, स्थापित होंगे एक हज़ार…

ओरछा में पेयजल सुविधा के विस्तार हेतु वॉटर हेड टैंक निर्माण की स्वीकृति हेतु राशि 50.00 लाख रू की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने ओरछा विकासखण्ड मुख्यालय में सर्व सुविधायुक्त मिनी स्टेडियम का निर्माण हेतु राशि 45.00 लाख रू. की स्वीकृति दी है।