spot_img

खैरागढ़ उपचुनाव में रविंद्र चौबे, लखमा सम्हालेंगे मोर्चा, बनी चुनाव संचालन समिति

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उपचुनाव में रविंद्र चौबे, लखमा सम्हालेंगे मोर्चा, बनी चुनाव संचालन समिति

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया। चुनाव संचालन समिति में मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी को जिम्मेदारी दी गई।

भैयाजी ये भी देखे : जनदर्शन : रायपुर कलेक्टर को दफ़्तर में बंद वॉटर कूलर चालु…

गौरतलब है कि कांग्रेस ने खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर आज ही प्रत्याशी की घोषणा की थी। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट को लेकर उपचुनाव में यशोदा वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

भैयाजी ये भी देखे : देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वालें राज्यों में छत्तीसगढ़, राजस्थान…

दरअसल खैरागढ़ में लोधी मतदाताओं का ज़्यादा प्रभाव है, ऐसे में माना जा रहा था कि इनके वोट को साधने के लिए यशोदा वर्मा को मौका दिया गया है।यशोदा वर्मा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष है, इसके पहले वे राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। वहीं यशोदा के पति निलांबर वर्मा भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके है।