spot_img

पुलिस जवान की पत्नी से सिपाही ने किया दुष्कर्म

HomeCHHATTISGARHपुलिस जवान की पत्नी से सिपाही ने किया दुष्कर्म

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (RAIPUR NEWS) में पुलिस जवान की पत्‍नी से सिपाही ने दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस जवान और आरोपी दोनों एक ही जगह बटालियन में पदस्थ हैं। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस जवान की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया।

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी राजेश देवदास (RAIPUR NEWS) ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी जवान फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी की पति और आरोपी पूर्व परिचय था। उसका घर आना जाना भी लगा रहता था। घटना दिनांक को आरोपी ने महिला को अकेले पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी तो पति ने थाने में पूरी व्यथा सुनाई है। मामले में जांच की जा रही है ।