spot_img

पंडो जनजाति की महिला को डेढ़ लाख में बेचा, पति-पत्नी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHपंडो जनजाति की महिला को डेढ़ लाख में बेचा, पति-पत्नी गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले (SURAJPUR NEWS) के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र की विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 21 वर्षीय महिला को बेचे जाने के मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित बीट गार्ड सागर सिंह और उसकी पत्नी श्यामा बाई जायसवाल को पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपित फरार है। उसकी खोजबीन की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ मानव तस्करी का अपराध दर्ज किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: Budget session: संसद का सत्र आज से शुरू, इन विधेयकों को ला सकती है सरकार?

बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला, पति के साथ जीवन यापन (SURAJPUR NEWS) कर रही थी। आरोप है कि क्षेत्र में पदस्थ बीट गार्ड सागर सिंह की पत्नी श्यामा बाई जायसवाल ने उसे अपने जाल में फंसाया। 16 नवंबर 2021 को महिला के घर गई थी। बेहतर जीवन का झांसा देकर उसे गांव से निकलने प्रेरित किया था। पति के साथ विवाद होने पर महिला 20 नवंबर को घर छोड़कर श्यामा बाई जायसवाल के घर पहुंच गई थी। यहां दोबारा महिला को यहां रहने पर मुश्किलों का जीवन होने और बाहर निकलने पर जीवन खुशहाल होने का झांसा दिया। पीड़िता इससे सहमत हो गई और पति सागर सिंह के सहयोग से सूरजपुर रेलवे स्टेशन पहुचकर वहा से दोनो मध्यप्रदेश के राजगढ जिला थाना खिलचीपुर के मोल्डी गांव के रतन सिह के घर पहुंचे। यहां पर पांच दिन रहने के बाद वही के रहने वाले वाले प्रेम तवंर नानक व्यक्ति को महिला को एक लाख 50 हजार में बेच दिया गया।

पीड़िता प्रताड़ना का शिकार होती रही

पीड़िता को प्रेम तवंर के साथ भेज कर आरोपित दंपती अपने गांव महुली आ गए थे। दो महीने तक प्रेम तवंर के साथ रहने के दौरान पीड़िता प्रताड़ना का शिकार होती रही। मारपीट,दुष्कर्म और यातना भरे जीवन से तंग आकर वह भाग कर रतन सिंह के घर पहुंच गई थी।यहीं पर उसे पता चला था कि उसका सौदा कर उसे डेढ लाख में बेचा गया था। इसके बाद उसने श्यामा बाई जायसवाल को फोन कर बुलाया और उसके साथ वापस लौट गई थी। रास्ते मे उसने पीड़िता को समझाया था कि किसी को भी यह बात न बताएं। सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन लाकर महिला को छोड़ दिया था ताकि दोनों अलग-अलग गांव पहुंचे और लोगों को संदेह न हो।

तीसरा आरोपित फरार

बताया जा रहा है कि पत्नी के गायब (SURAJPUR NEWS)  होने के बाद पति ने चांदनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जब वह वापस लौटी तो पुलिस ने भी जांच शुरू की।पूछताछ में मानव तस्करी और दुष्कर्म का मामला सामने आने पर दंपती को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। इधर तीसरा आरोपित प्रेम तंवर फरार है।उसकी भी खोजबीन पुलिस कर रही है।