spot_img

राहुल गांधी ने भाजपा की जीत पर दी बधाई, कहा-जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं

HomeNATIONALराहुल गांधी ने भाजपा की जीत पर दी बधाई, कहा-जनादेश जीतने वालों...

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की जीत पर बधाई दी है। राहुल ने कहा कि उन्हे जनादेश स्वीकार है, और जीतने वाली पार्टियों को बधाई दी है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : भारत निर्वाचन आयोग का फैसला, विजय यात्राओं में…

राहुल गांधी ने ट्वीट किया “लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।”

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के प्रयासों के बावजूद कांग्रेस का पंजाब और उत्तर प्रदेश में सफाया हो गया। वहीं उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस सत्ता से काफी दूर है।

कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा

इधर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के रुझानों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में जश्न के बीच कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था।

भैयाजी ये भी देखे : क़ानून व्यवस्था पर स्थगन अग्राह्य, बृजमोहन बोले-गिरा दिया है पुलिस का…

वहीं भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं को नाचते, पटाखे फोड़ते और एक-दूसरे को बधाई देते देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पार्टी मुख्यालय पहुंच कर जनता को धन्यवाद देगें।