spot_img

COVID-19: पिछले 24 घंटे में देश में मिले 7 हजार 554 नए संक्रमित

HomeNATIONALCOVID-19: पिछले 24 घंटे में देश में मिले 7 हजार 554 नए...

 दिल्ली। भारत में बुधवार को कोरोना के नए मामलों में तेजी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 7 हजार 554 नए COVID-19 केस सामने आए हैं, जो कल के मुकाबले 9.2 फीसदी ज़्यादा हैं।

भैयाजी यह भी देखे: अब नागरिकों को निशाना बना रहा रूस, बाइडन बोले चुकाना होगी कीमत

मंगलवार की सुबह 6 हजार 915 नए केस सामने आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 223 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के ताजा मामलों के बाद कुल केस 42,938,599 हो चुके हैं। देश में COVID-19 एक्टिव केस की संख्या 85,680 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.20 फीसदी की गिरावट आई है। अगर रिकवरी की बात करें तो पिछले एक दिन में 14,123 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। इससे अब तक देश में 42,338,673 लोग रिकवर हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.60 चल रहा है।