spot_img

सहकारी बैंक के किसानों के खाते से पैसे गायब होने पर चढ़ा पारा

HomeCHHATTISGARHसहकारी बैंक के किसानों के खाते से पैसे गायब होने पर चढ़ा...

रायपुर। बालोद के जिला सरकारी केंद्रीय बैंक से किसानों के खातों से राशि गायब (BALOD NEWS) होने पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूरे मामले में पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है, जिसके कारण किसानों में आक्रोश है।

धरमलाल कौशिक की गिरफ्तारी की मांग

मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार को कमेटी बनानी चाहिए। साथ ही किसानों के खातों से पैसे कैसे गायब हुए, यह भी स्पष्ट करना चाहिए। कौशिक ने बैंक के दोषी स्टाफ की तत्काल गिरफ्तारी (BALOD NEWS)  की मांग की। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भैयाजी यह भी देखे: यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष कौशिक झूठ की खेती न करें, पहले अपने गिरेबान में झांकें। कांग्रेस किसानों के साथ न्याय कर रही है। राज्य के किसानों को छलने का काम भाजपा की रमन सरकार ने 15 साल तक किया और अब केंद्र की मोदी सरकार आठ साल से कर रही है।

जब अंग्रेजों से नहीं डरे, तो ईडी-आइटी से क्यों डरेंगे: कांग्रेस

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ में ईडी और आयकर की कार्रवाई के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने सीएम बघेल (BALOD NEWS)  के बयान पर निशाना साधा है, तो कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईडी, आइटी जैसे दमनकारी हथियारों से क्या डरेगी।