spot_img

कोविड-19: भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या गिरकर 1 लाख 11 हजार 472

HomeNATIONALकोविड-19: भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या गिरकर 1 लाख 11 हजार...

दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (CORONA) संक्रमण के 10 हजार 273 नए मामले सामने आने है। अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 16 हजार 117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1 लाख 11 हजार 472 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।

भैयाजी ये भी देखे : Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन उड़ायी

देश में संक्रमण से 243 और मरीजों की मौत (CORONA) होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 13हजार 724 हो गई। देश में कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं। देश में अभी 1 लाख 11 हजार 472 लोगों का कोरोना वायरस (CORONA) संक्रमण का इलाज चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है।