spot_img

श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा के लिए सपत्नीक श्रीलंका रवाना हुए योगेश अग्रवाल

HomeCHHATTISGARHश्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा के लिए सपत्नीक श्रीलंका रवाना हुए योगेश अग्रवाल

रायपुर। श्रीराम वनगमन पथ काव्य यात्रा के लिए आज राजधानी रायपुर से योगेश अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल के साथ श्रीलंका के लिए रवाना हुए।

भैयाजी ये भी देखे : शुरू हुआ ऐतिहासिक माता मावली मेला, विधायक चंदन कश्यप ने लिया…

योगेश के साथ इस यात्रा में राष्ट्रीय समन्वयक महेश कुमार शर्मा भी श्रीलंका के लिए रवाना हुए है। ये काव्ययात्रा कुल 35 पड़ाव में होते हुए रामनावमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचेगी। इस यात्रा की शुरुआत श्रीलंका से हो की जा रही है।

श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा में रवाना होने से पहले योगेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि भगवान श्रीराम के वन गमन पथ पर एक भव्य काव्ययात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा राष्ट्रऋषि अशोक सिंहल जी को समर्पित है। इस यात्रा की शुरुआत श्रीलंका से होगी जहां से प्रभु श्री राम के चरण चिह्न लेकर यात्रा तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्याधाम में समाप्त होगी।

योगेश ने बताया कि इस काव्ययात्रा में जहाँ जहाँ भगवान श्रीराम ने पदचिन्ह है ऐसे भारत देश के कुल 232 वनगमन स्थलों में ये यात्रा पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान भारत के सम सभी मिलकर कुल 6009 किलोमीटर तक का सफर तय करेगें।

श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा : छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्थानों से भी गुजरेगी

योगेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान पहुंचे हुए प्रमुख स्थानों से भी गुजरेगी। जिसमें राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर, गरियाबंद, रायपुर, शिवरीनारायण, रायगढ़, जशपुर, अंबिकापुर से होते हुए यह यात्रा आगे बढ़ेगी।

भैयाजी ये भी देखे : Apple का नकली एयर पॉड, चार्जर और एसेसिरीज बिक्री का भांडा…

उन्होंने बताया कि इस भव्य काव्ययात्रा की तैयारियों के लिए प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं की भी नियुकितियाँ की गई है। जिनके समन्वय और सहयोग से ये यात्रा सुचारु और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाई जाए, इसके लिए रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक श्रीराम मंदिर वीआईपी रोड में भी आहूत की गई थी।