spot_img

केंद्रीय सचिव ने ली रूर्बन क्लस्टर की बैठक, “धमतरी के रामपुर में बढ़े परिवार की आय”

HomeCHHATTISGARHकेंद्रीय सचिव ने ली रूर्बन क्लस्टर की बैठक, "धमतरी के रामपुर में...

धमतरी। रूर्बन क्लस्टर रामपुर में प्रति परिवार एक लाख रुपए तक की आय सृजन के लिए कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने रूर्बन के अमले को एक कार्ययोजना बनाने कहा है। इसके लिए इस क्लस्टर के प्रति परिवार, स्व सहायता समूहों और किसानों की सूची बनाई जाएगी।

भैयाजी ये भी देखे : Child Marriage की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम,…

इस आधार पर उनके आय को बढ़ाने आगे काम किया जाएगा। दरअसल आज ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा द्वारा विभिन्न राज्यों के ज़िला कलेक्टर की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली गई।

उन्होंने इस अवसर पर रूर्बन क्लस्टर की प्रगति और भावी कार्ययोजना की जानकारी ली। साथ ही वहां के रहवासियों की आजीविका वृद्धि करने की योजना बनाने के निर्देश भी दिए। इसके मद्देनजर जिले में भी एक बेहतर कार्ययोजना बनाने कलेक्टर ने रूर्बन के अमले को निर्देशित किया है।

कलेक्टर एल्मा ने बताया कि कुरूद स्थित रामपुर क्लस्टर में 15 ग्राम पंचायत और 18 गांव हैं। यहां की कुल आबादी 30 हजार 972 है। यहां कुल 342 काम रूर्बन स्वीकृत हैं। इनमें 222 काम पूरे हो चुके हैं। इनमें 178 रूर्बन, 44 अभिसरण से काम पूरे कर लिए गए हैं। इसके अलावा 75 कार्य जारी है। इनमें 73 रूर्बन और दो अभिसरण से हैं। इसके अलावा 45 अप्रारंभ कार्यों को भी 2022 तक पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

रूर्बन के लिए समय सीमा में हो रहे काम

कलेक्टर ने यह भी बताया कि कुल 30 करोड़ की राशि में से 35 प्रतिशत राशि का उपयोग रूर्बन के लोगों की आजीविका गतिविधियों के लिए किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बाईक से नक्सलियों की मांद में पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीण बोले पहली…

वीसी के अंत में कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि रूर्बन के तहत लिए गए सभी कार्यों को समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत प्रियंका महोबिया भी उपस्थित रहीं।