spot_img

गणतंत्र दिवस : यूपी को मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार, दूसरे नंबर पर कर्नाटक

HomeNATIONALगणतंत्र दिवस : यूपी को मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार, दूसरे नंबर...

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। सेना के तीनों अंगों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल / अन्य सहायक बलों की मार्चिंग टुकड़ियों का प्रदर्शन, विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों से झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनलों की नियुक्ति की गई थी।

भैयाजी ये भी देखे : Big News : राजनांदगांव में हटा नाइट कर्फ़्यू, 50 फीसदी क्षमता…

पैनल के आकलन के आधार पर तीनों सेनाओं में भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सीएपीएफ / अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी के रूप में नामित किया गया। 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी।

भैयाजी ये भी देखे : नक्सल प्रभावित जिले में भी दिखी जागरूकता, हैंडपंप के पास बनाए…

दूसरा स्थान कर्नाटक को ‘पारंपरिक हस्तकला का पालना’ पर आधारित झांकी के लिए मिला। ‘मेघालय राज्य के 50 साल पूरे और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को श्रद्धांजलि’ पर झांकी निकालने के लिए मेघालय को तीसरा स्थान मिला। वहीं लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में राज्यों / संघ शासित क्षेत्रों में महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। महाराष्ट्र की झांकी ‘महाराष्ट्र की जैव विविधता और राज्य जैव-प्रतीक’ विषय पर आधारित थी।