spot_img

Video : राहुल गांधी को भाजपाइयों ने दिखाए काले झंडे, सुंदरानी समेत सैकड़ों गिरफ़्तार

HomeCHHATTISGARHVideo : राहुल गांधी को भाजपाइयों ने दिखाए काले झंडे, सुंदरानी समेत...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राहुल गांधी के दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने तगड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस की तगड़ी निगेहबंदी के बावजूद भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले में काले झंडे लहराकर अपना विरोध। इधर आज तड़के सुबह से ही पुलिस भाजपाई कार्यकर्ताओं के घरों के सामने डेरा डाले हुए थी। सुबह से ही लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबरें भी मिली है।

भैयाजी ये भी देखे : Rahul Gandhi Live : साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे राहुल गांधी, प्रदर्शनी…

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्द्राणी, रमेश ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता आज जहां भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से प्रदर्शन करने के लिए निकले तो उन्हें कुछ दूरी पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, अमित मैशैरी समेत कई नेताओं को पुलिस ने तड़के सुबह ही उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा कई जिलों में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है।

बावजूद इसके राहुल गांधी को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। कटोरा तालाब चौक से रिंग रोड पहुंचने पर अशोका मिलेनियम के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए, हालांकि इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई और उनकी गिरफ्तारियां भी पुलिस अफसरों ने की है।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश ने किया स्वागत, बस से…

तानाशाह बनने की सलाह दी-उमेश

इस पूरे मामले पर भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने कहा कि भूपेश की निकम्मी सरकार को तानाशाह बनने की सलाह क्या आप ने दी है राहुल गांधी ? कांग्रेस सरकार इतनी भयभीत हो चुकी है कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। क्या प्रदेश में दो विधान चल रहा है ?