spot_img

बड़ी ख़बर : गोदाम में छिपा रखा था 68 क्विंटल धान, SDM ने किया जप्त

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : गोदाम में छिपा रखा था 68 क्विंटल धान, SDM...

कांकेर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर डॉ. कल्पना ध्रुव ने आज कांकेर तहसील के ग्राम धनेलीकन्हार और तेलावट का धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।

भैयाजी ये भी देखे : Rahul Gandhi Live : साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे राहुल गांधी, प्रदर्शनी…

उन्होंने निरीक्षण के दौरान राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम तेलावट के व्यापारी क्रांतिलाल साहू के गोदाम से 28 क्विटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र धनेलहीकन्हार के निरीक्षण के दौरान सूचना मिलते ही संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए व्यापारी भेदन सेन के पास से मंडी एक्ट के तहत 40 क्विंटल धान जप्त किया गया।

गौरतलब है कि एक फरवरी को SDM कांकेर डॉ. कल्पना ध्रव ने ईच्छापुर, मालगांव, बारदेवरी और बागोडार धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया था। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र ईच्छापुर में अमानक किस्म का धान पाये जाने पर 172 बोरा धान को अमान्य किया गया।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश ने किया स्वागत, बस से…

एसडीएम ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के रकबा के अनुसार धान खरीदी पूर्ण हो चुका है, उन्हें सर्म्पण कराना सुनिश्चित करें ताकि व्यापारियों और कोचियाओं के द्वारा किसानों के खाते में धान विक्रय न कर सकें था। खरीदी केन्द्र मालगांव में धान उठाव के लिए 03 वाहनों पर लोडिंग किया जा रहा था, जिसका भी निरीक्षण किया गया।