spot_img

Budget 2022 : केंद्रीय मंत्रियों ने बजट प्रावधानों को सराहा, कहा “ये अमृत बजट है”

HomeNATIONALBudget 2022 : केंद्रीय मंत्रियों ने बजट प्रावधानों को सराहा, कहा "ये...

नई दिल्ली। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2022 (Budget 2022) पेश किया। इस दौरान आजम जनता के लिए जहाँ कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए गए है, वहीँ व्यापारी वर्ग के करों में भी राहत दी गई। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसान, कपडा कारोबार, रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम बिंदुओं पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

भैयाजी ये भी देखे : Budget 2022 : अगले तीन साल में चलेगी 400 नई जेनरेशन…

इधर केंद्रीय बजट 2022 (Budget 2022) को केंद्रीय मंत्रियों ने आम जनता के हितों का बजट बताया है। वहीँ इसे इस कालखंड का अमृत बजट भी मोदी सरकार के मंत्री ने कहा है।

Budget 2022 पर किस मंत्री ने कहा…

0 अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि “आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस कालखंड का यह अमृत बजट है, आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। ये बजट सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर आधारित है, इसमें सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।”

0 वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस बजट को समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि “ये बहुत समावेशी बजट है, ये बजट गरीबों, गांव, पूर्वोत्तर के लिए है। इस बजट में वित्तीय क्षेत्र में काफी रिफॉर्म लाए गए हैं। जिस तरह से अर्थव्यवस्था में रिकवरी हुई है, उस तरह से ये बहुत अच्छा बजट है।”

0 केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सेवा, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र हमारी प्राचीन अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इन्हें नए सिरे से इस बजट में परिभाषित किया गया है। आने वाली नई चुनौतियों के लिए इस बजट में समाधान दिया गया है।”

0 इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं, ये बजट समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित भारत के निर्माण का बजट है। अधोसंरचना विकास के लिए 35% से अधिक राशि बजट में बढ़ाई गई है इससे अधोसंरचना विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे।”