spot_img

एक्सटार्शन और फायरिंग के फरार आरोपित को मुंबई पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHएक्सटार्शन और फायरिंग के फरार आरोपित को मुंबई पुलिस ने रायपुर से...

रायपुर। राजधानी रायपुर (RAIPUR NEWS) तेलीबांधा थाना क्षेत्र से एक्सटार्शन और फायरिंग के फरार आरोपित को मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा शहबाज रुबाब बताया जा रहा है। आपको बता दे की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भागकर रायपुर के सतनामीपारा क्षेत्र में छिपा हुआ था।

भैयाजी यह भी देखे: प्रदेश में चक्रीय चक्रवात के असर से आज रात को बारिश की संभावना

 शहबाज रुबाब के साथ पुलिस ने दो और आरोपित जो हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं, उनको भी गिरफ्तार किया है। जो मूलतः मुंबई के ही निवासी है। फिलहाल रायपुर पुलिस मकान मालिक पर किरायेदार की जानकारी थाने में नहीं देने के अपराध में कार्रवाई करेगी। मुंबई पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर (RAIPUR NEWS)  से मुंबई लेकर जाएगी। आरोपी जिस मकान में छिपे थे, उसके मालिक ने पुलिस सूचना नहीं दी थी। मकान मालिक को नोटिस जारी करके जवाब माँगा है। मकान मालिक पर अलग से कार्रवाई करने की तैयारी पुलिस कर रही है।