spot_img

बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे, 7 की मौत

HomeNATIONALबिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे, 7 की मौत

मुंबई। मुंबई में शनिवार सुबह बड़ा हादसा (AAGJANI) हो गया। यहां के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 18वें मंजिल पर लगी है।

भैयाजी यह भी देखे: प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डीएसपी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दमकल की 21 गाड़िया (AAGJANI) आई हैं। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई।

अनुमान है कि 15वें मंजिल पर आग लगी और ऊपर तक गई। 19वां फ्लोर अधिक प्रभावित हुआ है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है। शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि 6 वृद्धि को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।