spot_img

प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

HomeENTERTAINMENTप्रियंका चोपड़ा बनीं मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (PRIYANKA CHOPDA) मां बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर को शेयर किया।

बता दें कि एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए सभी से अपनी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया। पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, “हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।

भैयाजी यह भी देखे: TMC विधायक मदन मित्रा को पार्टी ने सोशल मीडिया से दूर रहने की दी ‘चेतावनी’

मिल रही शुभकामनाएं

इस खुशखबरी को शेयर करते हुए प्रियंका (PRIYANKA CHOPDA) ने आगे लिखा, “हम सम्मानपूर्वक फैंस से इस विशेष अवसर को गोपनीय रखने का आग्रह करते हैं, क्योंकि अभी हम अपना ध्यान परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। आपको धन्यवाद! ‘ इस खबर के सामने आते ही कपल को सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया है। प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटीज कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा औरमिल रही निक जोनस के परिवार और दोस्तों को भी फैन्स की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

2018 में शादी के बंधन में बंधे थे

इसके अलावा बता दें, प्रियंका चोपड़ा (PRIYANKA CHOPDA) और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े ने राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट मूवमेंट्स भी शेयर किए थे। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का लास्ट नेम हटा दिया था, जिसके बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। हालांकि बाद में यह महज अफवाह निकली थी।