spot_img

शहर कांग्रेस कमेटी ने ब्लाकों में नियुक्त किए जोन अध्यक्ष

HomeCHHATTISGARHBILASPURशहर कांग्रेस कमेटी ने ब्लाकों में नियुक्त किए जोन अध्यक्ष

बिलासपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी (BILASPUR NEWS) ने शहरी क्षेत्र के ब्लाक क्रमांक एक, दो, तीन और चार को आठ जोन में विभाजित कर डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए जोन अध्यक्षों की नियुक्ति की। ब्लाक क्रमांक एक को तीन जोन में विभाजित किया गया है। इसमें जोन एक के अध्यक्ष काशी रात्रे को, ज़ोन दो के अध्यक्ष विनय वैद्य को व जोन तीन के अध्यक्ष सन्दीप बाजपेयी को बनाया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: CORONA: देशभर में 3.47 लाख नए केस, 703 की मौत

ब्लाक दो को दो जोन में बांटा गया है। जोन चार के अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जोन पांच के अध्यक्ष तजम्मुल हक को बनाया गया है। ब्लाक तीन सरकंडा पार (BILASPUR NEWS)को दो जोन में बांटा गया है। इसमें जोन क्रमांक 06 के अध्यक्ष मोह हफीज को जोन क्रमांक सात के अध्यक्ष मनोज शर्मा को बनाया गया है। ब्लाक क्रमांक चार में एक जोन बनाया गया है जो जोन क्रमांक आठ है। इसका अध्यक्ष अजय यादव को बनाया गया है। नवनियुक्त जोन अध्यक्षों का 22-23 जनवरी को प्रशिक्षण प्रस्तावित है जो कांग्रेस भवन में होगा।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय (BILASPUR NEWS) ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से छत्तीसगढ़ में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के लिए आफलाइन और आनलाइन सदस्य बनाया जा रहा है। एक नवंबर से आफलाइन सदस्य बनाए जा रहे हैं। आनलाइन सदस्यता के लिए जोन अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है, जो चीफ इनरोलर होंगे। चीफ इनरोलर प्रत्येक बूथों में एक पुरुष और एक महिला इनरोलर्स बनाएंगे जो अपने-अपने बूथों में डिजिटल सदस्य बनाएंगे। उनके सहयोग और निर्देश सभी ब्लाक अध्यक्ष देते रहेंगे। पांडेय ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी लगातार मानिटिरिंग करेगी और प्रतिदिन का अपडेट लेती रहेगी। साथ ही एआइसीसी और पीसीसी को भी अपडेट देना होगा।